श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र हमें सत्य, न्याय, प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की देता प्रेरणा: हाजी तौफीक अहमद
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के सुमन नगर, बंधा नंबर-3 स्थिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राधा माधव सेवा कुंज ट्रस्ट द्वारा निर्मित गौशाला का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी से रानीपुर विधानसभा-26 के भावी दावेदार हाजी तौफीक अहमद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे है। जहां उन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने हाजी तौफीक अहमद का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस दौरान राधा माधव सेवा कुंज ट्रस्ट के संस्थापक राहुल सिंह ने गौसेवा और सामाजिक कार्यों के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। और गौशाला निर्माण में हाजी तौफीक अहमद द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना भी की गई। वहीं हाजी तौफीक अहमद ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए सुमन नगर और आसपास के क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में हाई स्कूल के निर्माण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर शिक्षा सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है।
जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, न्याय, प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने सदैव अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष कर समाज को धर्म और न्याय का संदेश दिया। और आज जरूरत है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। चाहे पानी निकासी जैसी मूलभूत समस्या हो, शिक्षा की व्यवस्था हो या सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता, वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और समाज की महत्वपूर्ण परंपरा रही है। गौशाला जैसे प्रयास न केवल गायों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जाता रहेगा।









