हरिद्वार

बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के बिना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना अधूरी: प्रो. बत्रा

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। एस.एम.जे.एन पी.जी कॉलेज, हरिद्वार में आज विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारतीय बौद्धिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 98 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भारतीय बौद्धिक परीक्षा विद्यार्थियों को देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों के विचारों तथा भारतीय जीवन मूल्यों से परिचित कराने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान अर्जित करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के बिना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय बौद्धिक परीक्षा विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, इतिहास, संस्कृति, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के विचारों को समझने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और बौद्धिक विरासत से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी ज्ञान क्षमता और वैचारिक दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाती हैं।

परीक्षा के सफल आयोजन में केंद्र उपप्रभारी प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के शिक्षकों श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्री वैभव बत्रा, श्री अंकित बंसल एवं श्रीमती कविता छाबड़ा ने भी परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button