कनखल क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले चौक बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों से रहता यातायात बाधित
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में जहां उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुखद एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है तो वहीं हरिद्वार में कई जगह बिगड़ती यातायात व्यवस्थाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे स्थानीय जनता से लेकर यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं बात करें तो हरिद्वार के प्राचीन कनखल क्षेत्र की जहां के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर एवं अन्य मंदिरों में दिन भर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। जिससे कनखल क्षेत्र के मंदिरों के साथ ही यहां के बाजार में भी काफी भीड़भाड़ देखने को मिलती है। वहीं स्नान पर्व पर कनखल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती देखी जा सकती है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जिससे कई बार कनखल के चौक बाजार से लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी देखी जा सकती हैं। वहीं भीड़भाड़ वाले चौक बाजार में सड़क पर खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्सर देखने को मिलता है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के वाहन चौक बाजार सड़क पर खड़े कर निकल लेते हैं वहीं हरिद्वार ऑटो रिक्शा भी चौक बाजार में ही खड़े रहते हैं जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों के लिए भी दिक्कत बनी रहती है। वहीं सड़क पर खड़े वाहनों के कारण कई बार पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उचित व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों को किसी तरह से कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।









