हरिद्वार

ट्रस्ट ने हज़रत ईसा अ.सलाम के जन्म दिवस पर बांटे कंबल और गर्म कपड़े: गुलफराज़ अली

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट ने हज़रत ईसा मसीह अलैहिस्सलाम की यौम पैदाइश पर गरीब असहाय परिवारो, छात्राओ को राशन, कम्बल, गर्म कपड़े वितरित किए गए हैं। ट्रस्ट के फ़ाउन्डर मुहम्मद अब्बास साबरी ने कहा कि गरीब असहाय परिवारों की सेवा करने से बड़ी कोई इबादत (पुजा) नही हैं और यह संदेश ईश्वर के सभी आने वाले पैग़म्बर (अवतार) ने इंसानों को दिया है और कहा है कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हज़रत ईसा मसीह पुरे विश्व के लिए ईश्वर के दूत बनकर दुनिया में तशरीफ लाए। आप अंधों को रोशनी, लंगड़ो को पैर, बिमारो को स्वस्थ जीवन देते एंव मुर्दो का भी नया जीवन देते थे। इसलिए आप पुरे संसार के लिए मसीहा बनाकर भैजे गये थे। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलफ़राज अली ने सभी लाभार्थीयो को हज़रत ईसा मसीह अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाएं। हमारा ट्रस्ट ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट हर मुश्किल वक़्त में आपके साथ है। और आप सब खुद भी और अपने आस पास भी सफाई का पुरा पुरा ख्याल रखे। आज के कार्यक्रम में सभी सदस्यगणों ने उपस्थित होकर हज़रत ईसा मसीह अलैहिस्सलाम को याद किया और आपकी जीवनी को हर समय याद रखकर उस पर चलने का अहवान किया है। इस अवसर पर बिलाल, रहीस, खुर्शीद, अन्जुम फ़ातिमा, नदीम, अमन, मोनू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button