हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विधायक ने लक्सर में पत्रकारों के साथ तहसील कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने लक्सर प्रेस क्लब को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही। विधायक ने कहा कि एसडीएम के सामने पत्रकारों को तहसील कर्मचारियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम को मौके पर ही कर्मचारियों को रोकना चाहिए था। विधायक मोहम्मद शहजाद ने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि जहां भी उन्हें विधायक की जरूरत पड़ेगी, वह कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे धरना-प्रदर्शन करना पड़े या बड़ा आंदोलन, वह पीछे नहीं हटेंगे।









