लक्सर

Video: खून के सौदागरों का खेल खत्म, अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त एकत्र करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो वाहनों से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, ब्लड कलेक्शन उपकरण, 4 डोनर चेयर और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव देहात में कैंप लगाकर लोगों से रक्त एकत्र करते थे। और अलग अलग राज्य में रक्त को मंहगे दामो में बेचते थे मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी अनित और शुभम लक्सर के फतवा माडाबेला गांव के निवासी हैं जबकि अन्य तीन आरोपी दुष्यंत, कावेंद्र, और दया सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button