उत्तराखंड डबल इंजन सरकार में आखिर कब होंगी प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़के
जनपद ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता खटीमा मार्ग पर पिछले काफी समय गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) उत्तराखंड। उत्तराखंड डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा जहां प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने हेतु कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं तो वहीं माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद की सड़कों पर गहरे गड्ढे किसी बड़े सड़क हादसों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर खटीमा जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के गृह जनपद के साथ ही कैम्प कार्यालय भी है। उसके बावजूद नानकमत्ता खटीमा मार्ग पर नानकसागर डैम पर पिछले काफी समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढे किसी बड़े सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जबकि कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी का खटीमा नानकमत्ता क्षेत्र में आगमन होता रहता है जिसमें जनपद के आला अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। उसके बावजूद किसी नेता जनप्रतिधि या प्रशासनिक अधिकारियों की नजर खस्ताहाल सड़कों पर नहीं पड़ रही। वहीं बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढे आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जबकि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नानकमत्ता के महामंत्री द्वारा संबंधित विभाग अधिकरियों को सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भराए जाने हेतु सूचित किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। खटीमा नानकमत्ता मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। फिलहाल ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाने हेतु कड़े निर्देश दिए जाने चाहिए।









