हरिद्वार

विकास राजपूत बने अध्यक्ष, सत्यप्रकाश अग्रवाल महामंत्री, बूढ़ी माता व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी मनोनीत

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। बूढी माता व्यापार मंडल की नव मनोनीत कार्यकारिणी विकास राजपूत को अध्यक्ष, महामंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं केपी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं मंत्री सचिन गांधी, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, चेतन चौधरी को बनाया गया है। बूढ़ी माता व्यापार मंडल के संरक्षक अर्पित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी मनोनीत की गई है। संजीव नैय्यर, जिला महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्मित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और व्यापारियों के हितों में कार्य करने के लिए आह्वान किया। अर्पित अग्रवाल ने नवनिर्मित कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदैव व्यापारी के हितों के साथ जनहित के कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा।‌ व्यापार मंडल के सभी सदस्य एक परिवार की भांति सदैव एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राहुल कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप एवं नवीन शर्मा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button