देहरादून

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ABDM अमित खत्री ने की मुलाकात

बाबा गाडगे जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की: खत्री

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। भारत देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अखिल भारतीय धोबी महासंघ युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित खत्री राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारत हिंदू महासभा ने शिष्टाचार मुलाकात कर होली की शुभकामना देकर आभार व्यक्त किया। खत्री ने आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू राजनाथ सिंह से आग्रह किया व नायाब सैनी जो पिछड़े वर्ग से आते है उन्हे प्रदेश हरियाणा का मुख्यमंत्री हेतू धन्यवाद किया। रजक/परिट समाज की लंबित मांग 11 प्रदेश मे अनुसूचित जाती के आरक्षण मे शामिल करने के लिए भी राजनाथ सिंह के सामने रखी व प्रत्येक प्रदेश मे धोबी/रजक/परिट कल्याण बोर्ड सरकार द्वारा गठित किये जाने व सन्त गाडगे बाबा को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा जाए व गाडगे जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने हेतू भी निवेदन किया। खत्री ने बताया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्नेह व आत्मीयता के साथ मुलाकात करी व सभी बात ध्यानपूर्वक सुनी। राजनाथ सिंह प्रखर वक्ता व उत्तम व्यक्तितव के धनी है। श्री सिंह ने आश्वाशन दिया की पिछड़े वर्ग की अनदेखी नही की जायेगी। उनको भी राजनीतिक हिस्सेदारी दी जायेगी व रजक समाज की सभी मांगो पर चुनाव के बाद विचार किया जायेगा ये आश्वाशन भी दिया। राजनाथ सिंह ने भी सभी रजक समाज को होली की शुभकामना प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button