उत्तराखंड तीर्थ नगरी हरिद्वार की सड़कों पर जलभराव
आखिर कब मिलेगी हरिद्वार की जनता को इस बड़ी समस्या से निजात

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में जहां डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं तमाम नेता जनप्रतिधि बड़े बड़े राजनीतिक मंचों से विकास कार्यों के बड़े बड़े दावे करते नजर आते हैं तो वहीं प्रदेश की जनता आज भी कई बड़ी समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन ऐसी समस्याओं पर सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर किसी नेता जनप्रतिधि की नजर नहीं पड़ रही जिस कारण आम आदमी को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार में बरसात के मौसम में जलभराव की बड़ी समस्या देखने को मिलती है जहां सड़कों पर गली मोहल्लों में चंद घंटों की बरसात से भारी जलभराव हो जाता है। जिस कारण स्थानीय व्यापारियों एवं आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो रही है। वहीं उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र सप्तसप्तसरोवर भारत माता मन्दिर मार्ग वार्ड नंबर 01 में इन दिनों सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर जलभराव जैसी बड़ी समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों सीवर लाइन कार्य के कारण बरसात के पानी के साथ ही सीवर का गंदा पानी भी सड़को पर आ रहा है। जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे के कारण कई बार वाहन पलटने का भी डर बना रहता है। जबकि डबल इंजन सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री एवं हरिद्वार नगर के विधायक हैं । जिनका राजनीति के क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से अनुभव है। उसके बावजूद हरिद्वार की जनता को जलभराव जैसी बड़ी समस्या से निजात नहीं मिल रही है। वहीं नगर में चर्चा रहती है कि जहां कुंभ नगरी हरिद्वार में करोड़ों रुपए का बजट रहता है उसके बावजूद आज भी हरिद्वार में आज भी कई बड़ी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। जिस पर कोई नेता जनप्रतिधि या प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। फिलहाल उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र सप्तसप्तसरोवर भारत माता मन्दिर मार्ग पर जलभराव की बड़ी समस्या को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों एवं आम लोगों में कहीं न कहीं रोष दिखाई दे रहा है। वहीं मामूली बरसात होने पर सड़कों पर जलभराव के कारण कहीं न कहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
अब देखना यह होगा कि क्या डबल इंजन सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री एवं हरिद्वार नगर विधायक आम जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार की सड़कों पर होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान कब तक करेंगे। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु मांग करने वालों में दिव्यम यादव, गोपाल निषाद, हरिनारायण, सीताराम तोमर, आदित्य तोमर, राजा तोमर, राजपाल, सागर अवस्थी शामिल रहे।









