हरिद्वार

रानीपुर विधानसभा में सियासी समीकरण बदलने की आहट: तौफीक अहमद के दमदार किरदार से बढ़ी दावेदारों की धड़कनें

सादगी भरा व्यक्तित्व, समाज के दर्द की गहरी समझ और जनसेवा का जज्बा—आजाद समाज पार्टी से भावी दावेदार के रूप में मजबूत होती पहचान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा 26 क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी के भावी दावेदार तौफीक अहमद अपनी अलग पहचान और दमदार व्यक्तित्व के साथ राजनीतिक मैदान में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। तौफीक अहमद की पहचान केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने वाले व्यक्ति के रूप में भी बनी हुई है। समाज के प्रति उनका दर्द, जरूरतमंदों के लिए मदद का भाव और समाज सेवा करने की कर्मठता उन्हें आम लोगों के बीच अलग स्थान दिलाती है। उनका व्यक्तित्व सादगी, सहज व्यवहार और जमीन से जुड़े अंदाज के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाने लगा है।

तौफीक अहमद का कहना है कि राजनीति उनके लिए केवल पद या चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने का जरिया है। उनका फोकस समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने पर है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में यदि तौफीक अहमद आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हैं, तो निश्चित तौर पर चुनावी मुकाबले में नया रंग देखने को मिल सकता है। उनके दमदार किरदार, सादगी और समाज सेवा के प्रति लगन से दूसरे राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों की रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा यही है कि क्या तौफीक अहमद अपनी जनसेवा की छवि और मजबूत संगठनात्मक सक्रियता के दम पर रानीपुर की सियासत में नया अध्याय लिख पाएंगे? आने वाला समय इसका जवाब देगा, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी सक्रियता ने चुनावी माहौल में हलचल पैदा करनी शुरू कर दी है। रानीपुर की सियासत में अब मुकाबला सिर्फ चेहरों का नहीं, बल्कि किरदार, जनसेवा और जनता के भरोसे का भी होगा।

Related Articles

Back to top button