हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत युवक ने की दो व्यापारियों से धोखाधड़ी

खरीददारी कर गूगल-पे से पेमेंट कर दिया गच्चा, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो धोखाधड़ी के मामल प्रकाश में आए है, जहां व्यापारियों के एक युवक ने होश उड़ा दिए। जी हां एक युवक द्वारा ज्वालापुर स्थित दो व्यापारियों से धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो गया।

जानकारी के अनुसार मामला तीन दिन पूर्व शुक्रवार का है जहां एक युवक द्वारा दो दुकान स्वामियों से घोखाधड़ी कर फरार हो गया, जिसमें युवक द्वारा पैराडाइज एंपोरियम नामक दुकान से चार सूट खरीद कर 7000 रुपए गूगल-पे से ऑनलाइन पेमेंट कर गच्चा देखकर रफूचकर हो गया। वहीं उसी दिन युवक द्वारा दूसरी दुकान को निशाना बनाते हुए मां मनसा वैरायटिन के नाम से 5500 का कॉस्मेटिक का सामान खरीद कर गूगल-पे पर पेमेंट दिखाकर फरार हो गया।

वहीं कुछ देर बाद धोखाधड़ी की भनक लगते ही दोनों दुकान स्वामियों ने रेल चौकी पर तहरीर देकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पूरा मामला ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के संज्ञान में भी आ गया है, जहां उन्होंने रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे को धोखाधड़ी करने वाले युवक की तलाश कर गिरफ्तारी के निर्देश निर्देश दिए है।

Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि एक युवक द्वारा दो दुकानदारों से सामान खरीद कर गूगल-पे से ऑनलाइन पेमेंट के नाम से धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि युवक के नंबर की आईडी से गाजियाबाद निवासी पता चला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं व्यापारियों में चर्चा है की छोटी-छोटी रकम का सहारा लेकर युवक द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है, चर्चा है कि युवक की गिरफ्तार से बड़े खुलासे भी खुल सकते है।

Related Articles

Back to top button