हरिद्वार

हंगामा: कनखल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, युवक की पिटाई

अलग-अलग समुदाय से होने की चर्चा, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के गणित धाम फेस-3 स्थित एक मकान में युवक और युवती के आपत्तिजनक अवस्था में मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक और युवती को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button