हरिद्वार

कांगड़ा घाट पर दिखा अनोखा गंगा सफाई अभियान, गंदगी फिर गंगा में स्वाहा

आगामी अर्धकुंभ के नाम पर गंगा बंदी में करोड़ों रूपये खर्च कर चला महा अभियान, भ्रष्टाचार की बू तेजी से फैलने से संपूर्ण हरिद्वार में चर्चाएं जोरों पर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जहां अर्धकुंभ मेला को लेकर जोरों शोरों पर तैयारी चल रही है तो वहीं शहर में चर्चा है की गंगा घाटों पर सफाई अभियान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट का प्रकाश में आया है, जहां सफाई अभियान के नाम पर करोड़ों खर्च करने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं

चर्चा तो यहां तक है कि कुछ दिन पूर्व गंगा बंद के चलते गंगा सफाई अभियान को लेकर लाखों रुपए खर्च कर अभियान चलाया गया था, ऐसा ही एक अनोखा नजारा कांगड़ा घाट पर देखने को मिला है, जहां गंदगी के लगे अंबर और मिट्टी गंगा में ही स्वाहा की जा रही है।

चर्चा है की कुंभ मेला कार्यों को लेकर लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है, उसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा सफाई अभियान के नाम पर सरकार को भी पतीला लगा रहे हैं।

चर्चा तो यहां तक है कि गंगा बंदी में करोड़ों रुपए खर्च कर महाअभियान चलाया गया था, अब गंदगी फिर नदी में स्वाहा की जा रही है जो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

आप वीडियो और फोटो से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर ठेकेदारों द्वारा सरकार के पैसों को हजम कर डकार ली जा रही है जो कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा करती है। अब देखना होगा कि क्या ऐसे अधिकारियों और ठेकेदारों पर जिले में बैठ बड़े अधिकारियों द्वारा शिकंजा कसा जाएगा या नहीं, यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button