हरिद्वार

होटल की आड़ में चल रहा था सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार में होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया है। बता दे पुलिस को होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस टीम ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कर अपने संरक्षण में लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला, एसआई राखी रावत, एसआई प्रियंका इजराइल, हेड कांस्टेबल राकेश, दीपक डबराल तथा कांस्टेबल शशिबाला, जितेंद्र और मनीष शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button