ज्वालापुर से टिकट के दावेदार मनोज कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा आवेदन
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे भाजपा नेता एवं अनुसूचित आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आवेदन सौंपकर टिकट देने की मांग की है। मनोज गौतम ने कहा कि वे 28 वर्षों से भाजपा पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं और पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया तो ज्वालापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करेंगे। जन समस्याओं के निराकरण के लिए 24 घंटे जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक रवि बहादुर जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे हैं। विधानसभा में जन समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। बिजली, पानी, सड़कें, सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं से विधानसभा की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने अवसर दिया तो निश्चित रूप से भाजपा को जीत दिलाएंगे। ज्वालापुर विधानसभा की जनता का प्यार उनके साथ है, सभी वर्गों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। वे लगातार विधानसभा की जनता के संपर्क में हैं।









