हरिद्वार
ढोल बजाकर सोनू उर्फ गागा को किया जिला बदर, एक माह तक हरिद्वार में नो एंट्री
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अपराधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की सख्ती जारी है। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सोनू उर्फ गागा निवासी माधोपुर को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए उसे हरिद्वार जिले की सीमा से बाहर मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश रवाना किया। साथ ही निर्धारित अवधि से पहले हरिद्वार में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी।आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं एसएसपी के निर्देश पर गुंडा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई।









