हरिद्वार

जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार,10780 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,780 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बीते रात सूचना मिली थी कि लखनोता रोड स्थित अवनी कांटे के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित, साजिद अली, मुनीश, सौरभ कुमार, जहांगीर अंसारी, सागर, अक्षय और विकास, सभी निवासी कस्बा झबरेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में, एएसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजदीप, अनिल कुमार होमगार्ड शिवकुमार व नवीन कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button