माता रानी की भजन संध्या में देर रात तक भजनों पर झूमे भक्तजन, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लिया आशीर्वाद
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। जागरण एकता परिवार मंडल,रुड़की द्वारा दुर्गा मंदिर चौक स्थित माता रानी की 12वीं-चौकी और भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने मां भगवती का गुणगान कर भक्तजनों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक दीपक राणा तथा हरिद्वार के सुरसाज ग्रुप के सदस्यों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, विकास नगर, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, ऋषिकेश, देवबंद तथा झबरेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जागरण मंडलों के कलाकारों ने मां भगवती के सुंदर भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जागरण एकता परिवार मंडल, रुड़की के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी भक्तों का मन मोह लिया।बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया तथा मां भगवती से देश देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया।आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि मां भगवती की चौकी का उद्देश्य समाज में धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना करना है।इस मौके पर मनीष दास, बंटी राजा, राजू अरोड़ा, योगेश जमानिया, संजू यादव, बिट्टू उपाध्याय, सन्नी वर्मा, मनोज कुमार, लक्की अरोड़ा, माधव, मीनू शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।









