हरिद्वार

शबनम जहाॅ ने कार्यकर्ताओं को पसमांदा समाज को संगठन के बैनर तले संगठित करने पर दिया बल

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित मोहल्ला मैदानियान में भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं का आसिफ उर्फ बिट्टू चौधरी संगठन जिला महासचिव के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन की प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) शबनम जहाॅ ने प्रतिभाग किया। और मीटिंग में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के उद्देश्यों को शहरों से लेकर गांव गांव तक कर्मठता से प्रत्येक घर, हर व्यक्ति तक पहुंचने पर चर्चा की गई है। वही शबनम जहाॅ ने उपस्थित गणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार के विचारों को अपनाएं और राष्ट्रहित, राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे। राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सौहार्द, प्यार, मोहब्बत का एक दूसरे को संदेश दे। एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें, एक दूसरे के त्यौहारों में खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा संगठन के उपदेशों को भी साथ में लेकर चले। पसमांदा समाज को मजबूत करने के साथ साथ सभी को संगठन में संगठित करने का कार्य करें। शबनम जहाॅ ने मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य गणों से संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील भी की हैै। संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराएं। जिससे केंद्र से संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक समाज का हर एक व्यक्ति उठा सके। उन्होंने कहा कि आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपना डंका बजा रहा है। उसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी प्रदेश में विकास तेज प्रगति पर हैं। उनकी प्रदेश की निवेश नीतियां, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कानून व्यवस्था के कार्यो ने लंदन और बर्मिंघम में विभिन्न उद्योग संचालित करने वाले समूहों का दिल जीता है। जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड में 12 हजार 500 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू का मौका मिला है। जिसके चलते उत्तराखंड प्रदेश तेज गति से कनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बन सकेगा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने यह भी कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जनता के दिलों पर राज करने वाले मुख्यमंत्री है। उनकी लोकप्रियता प्रदेश में इतनी बढ़ी है कि जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विकास पुरुष के रूप में जानती और पहचानती है। इस अवसर पर संगठन नगर महामंत्री सलमा, शारदा खातून संगठन सलाहकार, नगर सचिव अंजुम, नगर उपाध्यक्ष सोनम, नगर कोषाध्यक्ष रुकसार, नरगिस, शमा प्रवीन, संगठन जिला महासचिव आसिफ उर्फ बिट्टू चौधरी, जिला सचिव मोहम्मद इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, लियाकत अली, दानिश अली, तनवीर अली मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button