हरिद्वार

किसानों का कर्ज माफ करे सरकार-ठाकुर भानु प्रताप सिंह

ऋषभ चौहान हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ऋषभ चौहान) हरिद्वार। वीआईपी घाट पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन भानु के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि समस्त देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाए। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रूपए कर्ज माफ किया गया है। उद्योगपति हवाई जहाज बनाते हैं। लेकिन किसान जनमानस के लिए अन्न उपजाता है। सरकार को किसानों का कर्ज भी माफ करना चाहिए। सरकार ने 2014 और 2016 में किसानों का कर्ज माफ करने और आय दोगुनी करने का वादा किया था। जोकि पूरा नहीं किया गया। वादे पूरे नहीं करने से नाराज किसानों ने 2024 में इसका असर दिखा दिया। ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि दुघर्टना में मृत्यु होने पर किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और पानी मुफ्त दिया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। लागत के अनुसार फसलों का दाम तय करने की व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने किसानों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर नितिन चौधरी, सचिन चौधरी, अखलाक साबरी, विकास चौधरी, दीक्षित चौधरी, विकास, मनोज गुप्ता, मोनित, सुधांशु आदि ने भी किसानों को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button