हरिद्वार

निर्मल गणपति संघ का 15वा गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भजन संध्या का भी हो रहा आयोजन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में गणपति बप्पा की धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है, साथ ही धर्मनगरी में बड़े-बड़े आयोजन गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ किया जा रहा है। भगवान गणपति विघ्न विनाशक व सुख-समृद्धि के दाता हैं। भगवान गणपति की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। निर्मल गणपति संघ का 15वा महोत्सव में अतिथि के रूप में पहुंचे महंत रविदेव शास्त्री, डॉ विशाल गर्ग, श्रीमती किरण जैसल, हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान सहित कृष्ण जन्मोत्सव मंडल की टीम और रामलीला रंगमंच से राजीव त्यागी, कमल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष कनखल भाजपा मयंक गुप्ता रहें। वहीं छोटे-छोटे बच्चों में सिया सचदेवा, अनन्या वर्मा, तन्वी चौहान, मेघा बड़ाकोटी, अक्षरा, आकांक्षा, रूही सचदेवा, छाया जशवानी, वाणी, रचित, कार्तिक भाटिया, रुद्र, अंशिका पांडे, गौरी सिंह और आदित्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक भजनों पर डांस कर पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महंत रविदेव शास्त्री ने कहा कि गणपति महोत्सव हमें सांस्कृतिक व सामाजिक रूप से एकजुट करते हुये सार्थक दिशा प्रदान करता है, साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भागवान गणपति की प्रथम पूजा में क्यों पूजा जाता है उस बारे में संक्षिप्त में बताया। वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने कहा कि निर्मल गणपति संघ विगत 15 वर्षो से गणपति महोत्सव को धूमधाम से आयोजित कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। निर्मल गणपति संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा ने कहा कि भगवान गणेश मंगल का प्रतीक हैं। जहाँ कहीं भी उनका पूजन होता है। उस स्थान पर सब मंगल होने लगता है। वहीं अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार हरिद्वार की गूंज समाचार के प्रधान सम्पादक रजत चौहान ने कहा कि दिव्य व भव्य आयोजन के लिये निर्मल गणपति संघ की समूची टीम बधाई की पात्र है। गणपति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपनी धर्म संस्कृति के करीब लाता है। वहीं निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज जैन, सुनील मनोचा, रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, सोहन सिंह, चिन्टू तिवारी, अरविन्द अग्रवाल, मुकेश मनोचा, अविनाश, मोनू गर्ग, अमित गर्ग, मोहन सिंह, अमन यादव, दीपक कुमार, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देेकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button