हरिद्वार

हरिद्वार धर्मनगरी में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह स्थापित हुए गणपति बप्पा

निर्मल गणपति संघ का 16 वा गणपति महोत्सव का शुभारंभ, 101 किलो की पीतल की मूर्ति की स्थापित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज से गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ धर्मनगरी में गणपति महोत्सव की धूम अलग-अलग स्थान पर दिखाई दे रही है, साथ ही गणपति बाबा मोरिया के जयकारों के साथ लोगों ने गणपति महोत्सव में हर प्रकार के मूर्तियां स्थापित की है। पर एक ऐसे संस्था द्वारा मूर्ति स्थापित की गई है जहां हरिद्वार नगरी में वाह वाह हो रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं निर्मल गणपति संघ संस्था की जो अपना 16वां गणपति महोत्सव बना रहे हैं, और साथ ही संघ ने इस बार मुरादाबाद के कारीगरों द्वारा तैयार की गई 101 किलो की पीतल की मूर्ति स्थापित की है। जिसको देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं निर्मल गणपति संघ द्वारा 16वा गणपति महोत्सव का शुभारम्भ विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल द्वारा रामलीला रंगमंच मायापुर मे किया गया। संघ ने इस बार मुरादाबाद के कारीगरों द्वारा तैयार की गई 101 किलो की पीतल की मूर्ति स्थापित की। वहीं विधायक मदन कौशिक ने कहा संघ की ये पहल बहुत ही सरहनीय है। वहीं दूसरी ओर मेयर किरण जैसल मे कहा इस तरह के आयोजन पुरे प्रदेश मे होने चाहिए। वहीं संघ 31 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से शोभा यात्रा निकालकर मूर्ति का जलाभिषेक करके गरीबदसीय आश्रम के मंदिर मे पुरे वर्ष भक्तो के दर्शनार्थ के लिए रख दी जाएगी। संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जोनी अरोड़ा, रमेश चन्द्र जोशी, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, सुनील मनोचा, नीरज जैन, संजय तनेजा, मोनू गर्ग, सोहन सिंह, पूजा मनोचा, काजल मनोचा, गोलू शर्मा, मयंक ठाकुर, आर्यन मनोचा, रचित मनोचा, सोमिल, हर्षित शर्मा, शिवम वर्मा, बुलबुल शर्मा आरती सिंह सोमवती, बिना भाटिया उषा चड्ढा विमला देवी तान्या, भूमि, वेदांत, नकुल, मेहुल, मानवी, सारा ने गणेश जी पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना विद्वान पंडित मनीष डंडरियाल के द्वारा कराई गई।

Related Articles

Back to top button