हरिद्वार

शिवरात्रि पर्व को लेकर सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्थाओं को लेकर की मांग

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आगामी 15 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व है। जिसमें शहर में कावड़ियों के रूप में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा जिसके लिए कावड़ियों के लिए समुचित सभी व्यवस्थाओं को लेकर उनकी सुरक्षा हर शिव मंदिर के आस पास विशेष व्यवस्था के साथ गंगा घाटों के आस पास विशेष व्यवस्था की आवश्यकता है गंगा घाटों के आस पास आवारा पशुओं सहित खुले घूम रहे जानवरों को हटाए जाने की आवश्यकता है सबसे मुख्य रूप से वाई वाई की टूटी तारे कुछ लटकती तारे जो श्रद्धालुओ को चोटिल कर सकती है उनकी कावड़ खंडित कर सकती है उन्हें समय रहते हटाया जाना चाहिए। कई जगहों पर अवैध होर्डिंग लटके हुए है कुछ डिवाइडरों पर अवैध फ्लेक्स लगे हुए है जो शहर की सुंदरता खराब करने के साथ साथ सुरक्षा को लेकर भी खतरा है इन्हें भी निगम द्वारा हटाया जाना चाहिए। सुनील सेठी ने कावड़ यात्रा के दौरान खुले मैदानों में पार्किंग स्थलों के पास एवं पुलों पर लगने वाले बाजारों में मेले उपरांत होने वाली गंदगी के लिए भी फंड लगाने वालो से या उक्त स्थल का किराया लेने वालो से मेले उपरांत समस्त स्थल की सफाई की जिम्मेदारी भी तय की जाए क्योंकि उसके बाद इन स्थलों पर हुई गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है जिसके लिए मुख्य नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द कार्यवाही शुरू कर शिवरात्रि से पूर्व समुचित व्यवस्थाएं नगर निगम करेगा। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, भूषण लाल अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button