हरिद्वार

हरिद्वार यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

VLCC कंपनी सिडकुल के कर्मचारियों, अधिकारियों ने लिया सुरक्षित सफर का संकल्प

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्कूली बच्चों सहित सिडकुल में स्थित कंपनियों के कर्मचारियों, अधिकारियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेन्द्र सिंह द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित की गई, जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं शुक्रवार को सिडकुल में स्थित कंपनी VLCC में यातायात पुलिस जवानों द्वारा कंपनी में कार्य कर रहे, कर्मचारी और अधिकारियों को यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

वहीं इस बाबत पर यातायात सीओ बिपेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एडिशनल टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक चमोली के द्वारा VLCC कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

वहीं VLCC कंपनी सिडकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया गया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का प्लांट हेड दीपेश बिष्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को—
1.दोपहियावाहन चलाते समय हेलमेट पहनने
2.कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने
3.वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने
4.सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
5.अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रैफिक साइन ट्रैफिक सिग्नल लाइट गोल्डन ऑवर गुड्स सेमीरिटन आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button