हरिद्वार

हरकी पैड़ी में बड़ी कार्रवाई: 20 भिक्षुओं के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के तहत “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान में घाटों पर यात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगने और उन्हें परेशान करने वाले 20 भिक्षुओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

पुलिस जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगने वाले भिक्षु यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन रहे थे। यात्रियों के सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक रूप से निगरानी अभियान चलाया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, रितेश शाह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाटों और मुख्य रास्तों पर लगातार गश्त की।

Related Articles

Back to top button