पत्रकारों से अभद्रता के विरोध में भीम आर्मी जय भीम संगठन का प्रदर्शन, तहसील कर्मचारी का फूंका पुतला
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भी सौपा ज्ञापन
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में तहसील कर्मचारी द्वारा पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज भीम आर्मी जय भीम संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसील कर्मचारी का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान संगठन के पूर्व प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर ने पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज उठाने का कार्य करते हैं और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया तो भीम आर्मी जय भीम संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।









