हरिद्वार
40 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को 40 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बीते दिन 28 नवंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश जायसवाल निवासी मुखिया गली, हरिद्वार को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में आरोपी के पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल राजवीर सिंह और होमगार्ड बलधार शामिल रहे।









