हरिद्वार

प्रशासनिक फेरबदल: डीएम मयूर दीक्षित ने बदले उपजिलाधिकारियों के दायित्व

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक बदलाव किए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन द्वारा स्थानांतरित किए गए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देहरादून से स्थानांतरित होकर आए उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button