देहरादून

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड में हुआ जोरदार स्वागत

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन की जॉली ग्रांट एयरपोर्ट में जोरदार अगवानी की और उनका स्वागत किया और उन्हें बुके भेंट किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जब अपने काफिले के साथ देहरादून पहुंचे तो रास्ते में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे और उनका दो दर्जन से ज्यादा जगह जोरदार स्वागत हुआ और उनके स्वागत में उत्तराखंड के लोकगीत और लोक नृत्य जगह-जगह लोक कलाकारों ने प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का भी जोरदार स्वागत किया। अपने सम्मान और स्वागत से अभिभूत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के द्वारा किए जा रहे लोग कल्याणकारी कार्यों की बहुत प्रशंसा की नितिन नवीन का उत्तराखंड का पहली बार दौरा हो रहा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद में पहली दफा उत्तराखंड आए हैं वे तीन दिन तक देहरादून में रहेंगे और पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे तथा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नीति नवीन टिप्स देंगे। नितिन नवीन के मिलनसार और कुछ मिजाज व्यक्तित्व के को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता बेहद प्रभावित हुए। नितिन नवीन का जोरदार स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन वास्तव में जमीन से जुड़े हुए राष्ट्र नेता हैं और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा उनके नेतृत्व में और अधिक ताकतवर बनकर उभरेगी।

Related Articles

Back to top button