हरिद्वार

जनसुनवाई में 65 शिकायतें, 32 का मौके पर निस्तारण

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 65 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, पेयजल, जलभराव और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 583 और एल-2 स्तर पर 171 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ, एडीएम, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button