हरिद्वार

पॉंवटा सा‌हिब के नवनिर्वाचित 13 पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

एक नजर वार्ड नंबर 10 के युवा नवनिर्वाचित पार्षद मयंक चौहान के आंकड़ों पर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) पॉंवटा सा‌हिब। आज नगर पालिका परिषद पॉंवटा साहिब के सभी विजयी नवनिर्वाचित पार्षदों को सभागार में गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान एसडीएम द्विज गोयल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी गयी। इस दौरान नगर पालिका परिषद पॉंवटा साहिब ईओ मौजूद रहीं।

इस मौके पर एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि आगामी दिनों में चेयरमेन व वाइस चेयरमेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए अपने अपने कार्य करने की बात कही। गौरतलब है कि गत 17 मई को पॉंवटा साहिब के 13 वार्डों हेतु चुनाव हुए थे, जिसमें वार्ड नंबर 1– निर्मल कौर-वार्ड नंबर 2–आशा देवी-वार्ड नंबर 3–राज रानी-वार्ड नंबर 4–कविता देवी-वार्ड नंबर 5–शक्ति भटनागर-वार्ड नंबर 6– इंद्रप्रीत कौर-वार्ड नंबर 7–रविंद्र पाल-वार्ड नंबर 8–रोहताश नागिया-वार्ड नंबर 9–इंद्रजीत सिंह मिक्का-वार्ड नंबर 10–मयंक चौहान वार्ड नंबर 11–रीना-वार्ड नंबर 12–ममता सैनी-वार्ड नंबर 13– कुलदीप चौधरी विजयी हुए थे। सभी ने जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कबूल चन्द, गुलशन, मुन्ना, संजय चौहान, अमरीक, नौशाद, दीपक आदि ने बधाई दी।

एक नजर वार्ड नंबर 10 के युवा नवनिर्वाचित पार्षद मयंक चौहान के आंकड़ों पर
पावंटा साहिब नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी मयंक चौहान 165 मतों से विजयी। निर्दलीय प्रत्याशी मयंक चौहान ने बढ़त हासिल करते हुए कुल 400 मत प्राप्त किए। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सतीश कुमार ने 235 मत हासिल किए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश कटारिया को 186 मत मिले तो कांग्रेस के अमित कुमार को 152 मत प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button