लक्सर

लक्सर बीडीसी बैठक में गूंजीं पेयजल और सड़क समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र समिति बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। भीकमपुर,मख़ालीलीपुर, खानपुर ब्रह्मपुर और मुंडाखेड़ा के प्रधानों ने पेयजल संकट, गंदे पानी, कम प्रेशर और टूटे कनेक्शनों की समस्याएं रखीं, जबकि सेठपुर में सड़कों पर गड्ढों की शिकायत की गई। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button