मंगलौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 10.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके पास से 10.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तनवीर इब्राहिम निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एसआई रविंद्र जोशी हेड कांस्टेबल शूरबीर सहित कांस्टेबल मनीष आदि शामिल रहे।









