विकास प्राधिकरण सचिव को सुनील सेठी ने सौंपा ज्ञापन, सौंदर्यकरण कर गंदगी मुक्त की अपील
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने विकास प्राधिकरण सचिव प्रद्युम्न सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर शहरहित में कुछ सुझाव पत्र दिए, जिस पर सचिव विकास प्राधिकरण ने जल्द सुझावों पर कार्य करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने सचिव विकास प्राधिकरण को अवगत करते हुए बताया कि उतरी हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे जिसका जिम्मा पूर्व में वी सी रहे अंशुल सिंह द्वारा लेकर उसमें स्पोर्ट्स जोन एवं पार्किंग निर्माण करवाया उसकी स्थिति गंदगी से खराब है देश के प्रसिद्ध महानुभावों के चित्र खराब हो रहे है फक्कड़ आसामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी बदबू से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा जिससे महामारी फैलने का भी खतरा है जिसके लिए प्राधिकरण को उक्त स्थल की साफ सफाई एवं पार्किंग को चालू किया जाना चाहिए। दूसरा शहर में श्रद्धालुओं पर्यटकों को रोकने के लिए कोई विशेष पर्यटन योजना पर प्राधिकरण को कार्य करना चाहिए जिससे हरिद्वार का व्यापार बड़े एवं शहर में खराब पड़े हेरिटेज पोल को बदलकर अन्य खाली स्थानों पर भी हेरिटेज पोल सहित सौन्दर्यकरण के कार्य किये जाए। सुनील सेठी ने प्राधिकरण निर्मित पार्कों की दुर्दशा पर भी सचिव महोदय का ध्यान आकर्षित करवाते हुए उनसे बच्चों बुजुर्गों के लिए पार्कों का उचित रखरखाव सहित पुनः सौंदर्यकरण की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू चौधरी, प्रीत कमल, मुकेश अग्रवाल, रवि अरोड़ा, केतन सिंह, अमित अरोड़ा उपस्थित रहे।









