उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में सेवाएं प्रदान करते हुए कई बड़े सम्मान से नवाजे गए उप निरीक्षक अमनदीप सिंह

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले हजारों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने फ़र्ज़ को निभाते हुए उत्तराखंड पुलिस में बड़ा योगदान रहा है। जो किबेहतर पुलिस सेवाओं के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ा गौरव बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस में बेहतर सेवाएं प्रदान करने वालों की सूची में नाम दर्ज कराने वाले उप निरीक्षक अमनदीप सिंह जो कि वर्ष 2007 में भर्ती हुए थे। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के बाद अमनदीप सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में सेवाएं प्रदान की गई। वर्ष 2021 में उत्तराखंड पुलिस में हुई रैंकर परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर वर्ष 2022 में अमनदीप सिंह को हेड कांस्टेबल के पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने वाले अमनदीप सिंह को वर्ष 2023 में अपर उप निरीक्षक पर पदोन्नति किया गया। वर्ष 2023 में ही अमनदीप सिंह सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति हुए। उप निरीक्षक अमनदीप सिंह को वर्ष 2024 से जनपद चमोली स्थित पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब चौकी प्रभारी बनाया गया था। जो पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब चौकी प्रभारी के पद पर रहते हुए बखूबी सेवा प्रदान कर रहे हैं। जबकि कई बार उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के ऐसे दुर्गम स्थानों पर पुलिस के लिए बड़ी चुनौतियां रहती हैं लेकिन अमनदीप सिंह जो कि अपनी खाकी की मर्यादा और अपने फ़र्ज़ को ध्यान में रखते हुए हर चुनौती को स्वीकार करते हुए श्री हेमकुंड साहिब में बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिस पर उप निरीक्षक अमनदीप सिंह द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर वर्ष 2025 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सिल्वर डिस्क प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया था। ऐसे ईमानदार एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाये जाने पर वास्तव में गर्व महसूस होता है। वहीं उप निरीक्षक अमनदीप सिंह द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के बाद वह अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना ही पहला कर्तव्य रहता है। उप निरीक्षक अमनदीप सिंह ने बताया कि उनका सौभाग्य है कि वह देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब में चौकी प्रभारी के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उप निरीक्षक अमनदीप सिंह द्वारा उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र परिवार हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button