पथरी थाना क्षेत्र में दरिंदगी प्रेमी को पीट कर भगाया, किशोरी को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है आरोप है कि नशे में धुत करीब आधा दर्जन युवकों ने पहले प्रेमी युगल को रोक लिया इसके बाद किशोरी के साथ युवकी की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौके से भगा दिया, और किशोरी को जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने परिचित युवक के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। इसी दौरान पथरी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया आरोप है, नशे में धुत युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया, इसके बाद किशोरी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरदस्ती खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं इस बाबत पर पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।









