हरिद्वार

कुंभ मेला एसएसपी ने किया देहरादून, टिहरी, पौड़ी क्षेत्र में अस्थाई थानों, पुलिस लाईन व अर्द्धसैनिक बलों के शिविर की स्थापना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेला अवधि के दैरान देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अस्थाई पुलिस लाईन, केंद्रीय अर्द्धसैनिक पुलिस बलों के शिविर, थाने व फायर स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ थाना श्यामपुर को आईडीपीएल में राम मंदिर मैदान तथा थाना ऋषिकेश को ट्रांजिट कैम्प चारधाम ऋषिकेश में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर सीसीटीवी सर्विलांस और पार्किंग के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और कुंभ मेला अवधि में आवश्यकता के अनुसार उपकरण, संसाधनों के लिए पत्राचार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। एसएसपी ने टिहरी में कुंभ मेला थाना चंद्रभागा व मुनि की रेती अस्थायी थाने की भूमि एवं पुलिस चौकी भद्रकाली में स्वीकृत निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुनि की रेती नाव घाट पर यात्रियों से संवाद किया और स्थानीय पुलिस प्रशासन को समस्याओं के निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए। थाना लक्षमण झुला मे कुम्भ से स्वीकृत ट्रांजिट हॉस्टल की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया एवं अस्थाई थानो की भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट, मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान, प्रतिसार निरीक्षक कुंभ संजीव कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मण झूला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button