हरिद्वार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर मंगलौर में हजारों समर्थकों ने विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस की पर बर्बरता तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में मोहल्ला किला से रोडवेज बस स्टैंड तक हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंगलौर के लोकप्रिय विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस बर्बरता के साथ छात्र-छात्राओं पर गत दिवस दिल्ली में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए उससे देश में ही नहीं,बल्कि विदेश में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, किंतु भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिन-रात छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रयासरत हैं। राहुल गांधी ने साहसी कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री के आवास के बाहर विपक्षी दलों के साथ जो प्रदर्शन किया, उससे भाजपा की सरकार हिल गई है।कहा कि सत्ता के नशे में चूर प्रधानमंत्री और उनके तमाम सहयोगी देश। की जनता को नजर अंदाज कर रहे हैं, जिसका जवाब इनको आने वाले चुनाव में मिलेगा। रुड़की महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि छात्रों आपकी आवाज को बलपूर्वक नहीं दबाया जा सकता। पेपर लीग पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य खराब हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार, चौधरी इस्लाम, ओमसिंह पवार, संजीव प्रधान, आशीष चौधरी, मोनू प्रधान, संगीत चौधरी व मुकुल चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button