6000 से ज्यादा जवानों के कंधों पर रहेगी कांवड यात्रा 2026 की सुरक्षा की जिम्मेदारी, 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी तैनात
उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला की ब्रीफिंग आयोजित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड तीर्थ नगरी हरिद्वार में होने वाले भव्य कांवड़ मेले को लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु उत्तराखंड पुलिस तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसमें शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ० वी०मुरुगेशन द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिसमें कुमाऊं रेंज एवं गढ़वाल रेंज से आई पुलिस फोर्स सहित पीएसी व पैराफोर्सेज के जवान एवं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले भर के उच्च अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा कांवड़ मेले को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में बताया गया कि कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से 18 सुपर जोन, 40 जोन, के साथ ही 141 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं एसपी सिटी को कांवड़ मेला के नोडल ऑफिसर, एवं ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी एसपी देहात को दी गई है। एस पी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव को यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ब्रीफिंग में बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी नजर एस पी रैंक से लेकर कांस्टेबल रैंक तक के पुलिस ऑफिसर तैनात रहेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने में ड्यूटी पर तैनात हर एक जवान की अहम जिम्मेदारी होनी चाहिए वहीं अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वह उम्मीद करते हैं कि समस्त पुलिस के जवान अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ 100% योगदान देंगे। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी0 मुरुगेशन की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2026 में नियुक्त किए गए पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया। उक्त अवसर पर निर्देशक यातायात के०के०वी०के आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एस०टी०एफ नीलेश आनंद भरणे, आईजी संचार विम्मी सचदेवा, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसपी नवनीत सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न कांवड़ मेला ब्रीफिंग में कुमाऊं व गढ़वाल परिक्षेत्र से प्राप्त समस्त पुलिस फोर्स, पीएसी, आईआरबी, होमगार्ड, पीआरडी, वन विभाग, प्रशाशन के तमाम अधिकारी एवं केन्द्र से प्राप्त अर्ध सैनिक बल की सुरक्षा कंपनी भी सम्मिलित हुई।









