उत्तराखंड जनपद ऊधमसिंह नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा
न कोई नेता जनप्रतिधि दे रहे ध्यान, न ही जिला प्रशासन: क्या बड़े हादसों का हो रहा इंतजार
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर की सड़कों पर दिन भर आवारा पशुओं का झुंड देखा जाता है जिस कारण कई बार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आती रहती हैं। जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तरह तरह से अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर ऊधम सिंह नगर जिले की सड़कों पर खुलेआम आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन कोई नेता जनप्रतिधि या फिर जिला प्रशासन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के गृह जनपद ऊधम सिंह नगर खटीमा कोतवाली क्षेत्र चकरपुर बनबसा मार्ग व मझोला मार्ग पर आवारा पशु बीच सड़क पर आराम फरमाते देखे जाते हैं। कई बार बढ़ते ट्रैफिक के कारण सड़क पर बैठे पशु अचानक से वाहन के सामने आ जाते हैं जिस कारण पशुओं को बचाने के दौरान हादसे हो जाते हैं। जबकि कई बार बड़े बड़े राजनीतिक नेताओं का और प्रशासनिक अधिकारियों का इन मार्गों से गुजरना होता रहता है। उसके बावजूद किसी नेता जनप्रतिधि या फिर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर मुख्य सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं पर नहीं पड़ती वहीं सवाल यह है कि क्या नेता जनप्रतिधि या फिर प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़े सड़क हादसों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पिछले काफी समय से हालत यह हो रहे हैं कि खटीमा नगर पालिका क्षेत्र की गली मोहल्लों में आवारा पशुओं का झुंड आराम फरमाते देखे जा सकते हैं। जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं राहगीरों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी बड़ी दिक्कत पैदा होती है। लेकिन स्थानीय नेता जनप्रतिधि, नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुलेआम सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देशित किया जाना चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है।









