विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के मंडल जमालपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, मंडल जमालपुर, विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा लक्सर रोड स्थित कटारपुर चौराहे से प्रारंभ होकर झंडा चौक, जमालपुर तक पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 8 अगस्त से 14 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जमालपुर मंडल की तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जनता में तिरंगे को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। हम सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और ऐसी यात्राओं के माध्यम से देश में भारतीय एकता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम,राष्ट्रीय गान के साथ गाया जाएगा इसको लेकर जनता में अपार उत्साह है। मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमें त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। जमालपुर की जनता ने आज यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र भी राष्ट्रभक्ति में सबसे आगे है। मैं सभी से अपील करता हूं कि 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से गांव-गांव में देशभक्ति की नई लहर आई है। हम सबको मिलकर तिरंगे का सम्मान करना है और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय जनता द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, नकली राम सैनी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर कश्यप, जियापोता से ग्राम प्रधान कृष्णपाल, मोहित कश्यप, मनोज कश्यप, विशाल चौहान, अमन कश्यप, अंकुर धीमान, हर्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, आदर्श कश्यप, प्रखर प्रधान, चंद किरण सिंह, नवीन पाल, उमेश पाल, सचिन आर्य, अरुण रेड्डी, दीपचंद, कलीम अहमद, अंकित चौधरी, शाहिद सहित मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









