हरिद्वार

दक्ष रोड पर कावड़ सेवा शिविर का हुआ सफल आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। दक्ष रोड, हनुमंत पुरम क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 3500 गिलास शरबत, 24000 पाचक कैंडी, 10 क्रेट केले एवं 1800 जूस की बोतलों का वितरण कांवड़ियों में किया गया। इस कार्य में रोटरी हरिद्वार तथा स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन निखिल गर्ग, हिमांशु चोपड़ा, अंकुर मित्तल, अरुण, बालाजी पैकेजिंग की टीम के सदस्यों एवं हनुमंत पुरम निवासी मनीष मिश्रा, सतीश एवं अन्य कॉलोनी वासियों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं विनय शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button