रुड़की

रक्षा संकल्प महोत्सव में हजारों माता-बहनों ने इंजीनियर चैरब जैन को रक्षा सूत्र बांध-दिया आशीर्वाद

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह, रश्मि चौधरी समेत भारी संख्या में पहुंचे लोग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ समाजसेवी तथा युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष में रक्षा संकल्प महोत्सव का आयोजन हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नगर की बहनों और माताओं ने भाग लेकर राखी ही नहीं बांधी, बल्कि उनको अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी। हजारों बहनों ने कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में नगर के हर क्षेत्र से आई महिलाओं ने कहा के वह अपने भाई चैरब जैन के लिए भविष्य में नगर, जिले व प्रदेश की राजनीति में एक कीर्तिमान स्थापित करें, ये प्रार्थना समस्त बहनों ने की।इस अवसर पर बोलते हुए इंजीनियर चैरब जैन ने तमाम नगर की बहनों, माता और बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्यार मुझे आज नगर की बहनों ने दिया है, मैं जीवन पर्यंत उसको भूल नहीं पाऊंगा और ईश्वर ने यदि कोई अवसर मुझे किसी पद का दिया तो एक-एक घर में उम्मीद का जो दीपक जलाऊंगा। सबको उज्ज्वलित करने का काम करूंगा। कहा कि मेरा परिवार सदैव से समाज सेवा, जनसेवा तथा धर्मार्थ कार्यों के लिए समर्पित रहा है, इसी उद्देश्य से मेरे पिता कमल जैन और चाचा सुरेश चंद जैन के आशीर्वाद से मैंने यह संकल्प लिया है कि मैं भी अपने चाचा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अपने नगरवासियों की सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर हजारों महिलाओं से इंजीनियर चैरब जैन ने राखी बंधवाई और उनको गिफ्ट देकर नजराना पेश किया। उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे नगर के हर वर्ग हर समुदाय और हर जाति के लोग अपना आशीर्वाद और प्रेम देते हैं। अंतर्राष्ट्रीय शायर व कवि अफजल मंगलौरी ने कहा कि राजनीति में ईमानदार निष्ठावान और सभी का आदर करने वाले नेताओं में इंजीनियर चैरब जैन को सुमार किया जाता है। उनके परिवार ने सदैव लोक कल्याण तथा धर्मार्थ कार्यों को सर्वोपरि मानते हुए अपनी सेवाएं दी है,वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान के कारण चैरब जैन को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार भी मिले हैं, जो रुड़की के लिए गौरव की बात है। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने इंजीनियर चैरब जैन को राखी बांधी और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार प्रेम और समय का प्रतीक है। उन्होंने कहां की रिश्तों की गरिमा बनाए रखना और एक दूसरे का सदैव सहयोग करने का असली मकसद ही रक्षाबंधन है। यह त्यौहार हमें आपसी सम्मान, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्यौहारों के प्रति श्रद्धा की भावना को भी दर्शाता है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि यह रुड़की के इतिहास में पहला उत्सव है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारी बहनों ने आकर अपने भाई चैरब जैन को राखी बांधी है। इस अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कमल जैन, मनीषा सिंघल, रुचि सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सलोनी जैन, नेहा जैन, कनिका अग्रवाल, रश्मि जैन, उषा जैन, प्रतिभा चौहान, तरुण शर्मा, रितिका, शशि शर्मा, मंजू रावत, हेमा बिष्ट, कविता रावत, पारुल भाटिया, दीपक पांडे, मुकेश रावत, आकाश गौतम, आयुष बिरला, जुनैद मलिक, शिवा स्नेही, रजत गौतम, अक्षय पाल, सत्यम कुमार, अंकुश पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन स्वाति चौधरी तथा प्रभा द्वारा किया गयि। उत्तराखंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और अतिथियों को जलपान कराया गया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Related Articles

Back to top button