एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बैंकों एवं ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों और आभूषणों की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।









