पिरान कलियर

त्योहारों से पहले कलियर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

दशहरा, वाल्मीकि जयंती और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। आगामी दशहरा, वाल्मीकि जयंती और दीपावली के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिरान कलियर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी के जवानों और रिक्रूट आरक्षियों ने कलियर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पीपल चौक, कलियर चौक, सद्दन चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करना रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की इस कवायद को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस बल की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button