पिरान कलियर

कलियर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार वारंटी हरियाणा के जींद से दबोचा, 8 महीने से चल रहा था फरार

जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त करीब आठ माह से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अभियुक्त शहनबाज तोमर पुत्र इस्लाम निवासी हथछोया, थाना झिंझाना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने अभियुक्त की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए उसकी तलाश की और 4 नवंबर 2026 को हरियाणा के जींद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button