हरिद्वार

सिडकुल पुलिस की कार्रवाई पंकज बवाड़ी 4 माह के लिए जिला बदर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। सिडकुल पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने पंकज बवाड़ी उर्फ पंकज कुमार को चार माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।पुलिस ने आरोपी को निर्धारित अवधि तक हरिद्वार जिले की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी है। बता दे यह कार्रवाई एसएसपी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह एसएसआई प्रवीण बिष्ट और कांस्टेबल हरिराज शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button