हरिद्वार

त्योहारों पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा डीएम ने दिए सख्त निर्देश

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई-पटाखा बाजारों से लेकर घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के आदेश


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और ईगास बग्वाल पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। डीएम ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं, आतिशबाजी की दुकानों और पटाखों के भंडारण की जांच, अग्निशमन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों और तालाबों पर साफ सफाई, रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। कनखल, रुड़की, ज्वालापुर और बहादराबाद समेत संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समय रहते तैयारियां पूरी करें, ताकि जिले में त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।

Related Articles

Back to top button