मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने किए मां बाला सुंदरी मंदिर के दर्शन
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के लिए मंगलकामना की। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि संगठन के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचकर मां बाला सुंदरी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और सभी देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि त्यौहारों का समय चल रहा है। त्यौहार परंपराओं और आस्था का व्यक्त करने का माध्यम हैं। मिलजुल कर त्यौहार मनाएं। समाज के कमजोर वर्ग को भी अपनी खुशीयों में शामिल करें। एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान मां बाला सुंदरी मंदिर के महंत गौरव जोगी, विकास पंडित, विकास सागर, मुकेश पटवारी, राजरानी, मिष्टी शर्मा, अर्चना शर्मा, कुलदीप कुमार, जयनंद, पूर्व सभासद राजकुमार, ओमप्रकाश, मोहित भारद्वाज, शुभम शर्मा, दिनेश चौधरी, अनिता चौधरी, भूषण धवन, नंदन पांडे, सचिन विश्नोई आदि मौजूद रहे।









